Hindi (हिंदी) translation by Ashish Rampal (you can also view the original English article)
इस पोस्ट में, आप PHP में ऐरे की मूल बातें सीखेंगे। आप सीखेंगे कि एक ऐरे कैसे बनाएं और अस्सोसिएटिव और मल्टीडायमेंशनल ऐरे का उपयोग कैसे करें, और आप एक्शन में ऐरे के कई उदाहरण देखेंगे।
एक ऐरे क्या है?
PHP में, एक ऐरे एक डेटा स्ट्रक्चर है जो आपको एक ही वेरिएबल में एकाधिक एलिमेंट्स को स्टोर करने की अनुमति देती है। इन एलिमेंट्स को key-value जोड़े के रूप में स्टोर किया जाता है। वास्तव में, जब भी एलिमेंट्स की लिस्ट स्टोर करने की आवश्यकता होती है तो आप ऐरे का उपयोग कर सकते हैं। अधिकतर, किसी ऐरे में सभी ऑब्जेक्ट्स के एक सामान डेटा टाइप होते हैं।
उदाहरण के लिए, मान लें कि आप फल के नामों को स्टोर करना चाहते हैं। एक ऐरे के बिना, आप अलग-अलग फलों के नामों को स्टोर करने के लिए कई वेरिएबल बनाते हैं। दूसरी ओर, यदि आप फल के नामों को स्टोर करने के लिए एक ऐरे का उपयोग करते हैं, तो यह ऐसा दिखाई दे सकता है:
1 |
<?php
|
2 |
$array_fruits = array('Apple', 'Orange', 'Watermelon', 'Mango'); |
3 |
?>
|
जैसा कि आप देख सकते हैं, हमने विभिन्न फलों के नामों को स्टोर करने के लिए $array_fruits
वेरिएबल का उपयोग किया है। इस एप्रोच के बारे में एक बड़ी बात यह है कि आप बाद में $array_fruits
ऐरे वेरिएबल में और एलिमेंट्स भी जोड़ सकते हैं।
ऐरे वेरिएबल में वैल्यूज को मैनिपुलेट करने के कई तरीके हैं- हम इन आर्टिकल के बाद के हिस्से में इन्हें खोज लेंगे।
एक ऐरे कैसे शुरू करें
इस सेक्शन में, हम एक्स्प्लोर करेंगे की एक ऐरे वेरिएबल को कैसे इनिशियलाइज़ करें और उस वेरिएबल में वैल्यूज को जोड़ दें।
जब ऐरे इनिशियलाइज़ करने की बात आती है, तो कुछ अलग-अलग तरीके होते हैं। ज्यादातर मामलों में, यह array()
लैंग्वेज का कंस्ट्रक्ट है जिसका उपयोग ऐरे को इनिशियलाइज़ करने के लिए किया जाता है।
1 |
<?php
|
2 |
$array = array(); |
3 |
?>
|
उपरोक्त स्निपेट में, $array
वेरिएबल एक खाली ऐरे के साथ इनिशियलाइज़ किया गया है।
PHP 5.4 के रूप में, आप ऐरे को प्रारंभ करने के लिए निम्न सिंटेक्स का भी उपयोग कर सकते हैं।
1 |
<?php
|
2 |
$array = []; |
3 |
?>
|
अब, देखते हैं कि ऐरे में एलिमेंट कैसे जोड़ें।
1 |
<?php
|
2 |
$array = []; |
3 |
$array[] = 'One'; |
4 |
$array[] = 'Two'; |
5 |
$array[] = 'Three'; |
6 |
echo '<pre>'; |
7 |
print_r($array); |
8 |
?>
|
उपरोक्त स्निपेट को निम्न आउटपुट को प्रोडूस करना चाहिए:
1 |
Array
|
2 |
(
|
3 |
[0] => One |
4 |
[1] => Two |
5 |
[2] => Three |
6 |
)
|
यहां ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बात यह है कि एक ऐरे इंडेक्स 0 से शुरू होता है। जब भी आप किसी इंडेक्स को निर्दिष्ट किए बिना किसी ऐरे में कोई नया एलिमेंट जोड़ते हैं, तो ऐरे आटोमेटिक रूप से एक इंडेक्स असाइन करता है।
बेशक, आप वैल्यूज के साथ पहले से शुरू की गई ऐरे भी बना सकते हैं। यदि आप पहले ही जानते हैं कि इसकी वैल्यू क्या हैं, तो ऐरे घोषित करने का यह सबसे संक्षिप्त तरीका है।
1 |
<?php
|
2 |
$array = ['One', 'Two', 'Three']; |
3 |
?>
|
ऐरे एलिमेंट्स को कैसे एक्सेस करें
पिछले सेक्शन में, हमने चर्चा की कि ऐरे वेरिएबल को कैसे प्रारंभ किया जाए। इस सेक्शन में, हम ऐरे एलिमेंट्स तक पहुंचने के कुछ अलग-अलग तरीकों का पता लगाएंगे।
ऐरे एलिमेंट्स तक पहुंचने का पहला स्पष्ट तरीका उन्हें ऐरे key या इंडेक्स द्वारा लाने के लिए है।
1 |
<?php
|
2 |
$array = ['One', 'Two', 'Three']; |
3 |
|
4 |
// get the first element of the $array array
|
5 |
echo $array[0]; |
6 |
echo "<br>"; |
7 |
|
8 |
// get the second element of the $array array
|
9 |
echo $array[1]; |
10 |
echo "<br>"; |
11 |
|
12 |
// get the third element of the $array array
|
13 |
echo $array[2]; |
14 |
echo "<br>"; |
15 |
?>
|
उपरोक्त स्निपेट को निम्न आउटपुट का उत्पादन करना चाहिए:
1 |
One
|
2 |
Two
|
3 |
Three
|
ऊपर दिए गए कोड को लिखने का एक क्लीनर तरीका ऐरे एलिमेंट्स के माध्यम से पुनरावृत्ति करने के लिए foreach
लूप का उपयोग करना है।
1 |
<?php
|
2 |
$array = ['One', 'Two', 'Three']; |
3 |
|
4 |
foreach ($array as $element) { |
5 |
echo $element; |
6 |
echo '<br>'; |
7 |
}
|
8 |
?>
|
उपरोक्त स्निपेट को एक ही आउटपुट का उत्पादन करना चाहिए, और इसमें बहुत कम कोड लगता है।
इसी तरह, आप ऐरे एलिमेंट्स के माध्यम से चलने के लिए for
लूप का भी उपयोग कर सकते हैं।
1 |
<?php
|
2 |
$array = ['One', 'Two', 'Three']; |
3 |
$array_length = count($array); |
4 |
|
5 |
for ($i = 0; $i < $array_length; ++$i) { |
6 |
echo $array[$i]; |
7 |
echo '<br>'; |
8 |
}
|
9 |
?>
|
यहां, हम for
लूप का प्रयोग कर रहे हैं ताकि हम ऐरे में हर एक इंडेक्स तक जा सकें और फिर उस वैल्यू को इको करेंगे जो उस इंडेक्स में स्टोर है। इस स्निपेट में, हमने एरे के साथ काम करते समय उपयोग किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण फंक्शन्स में से एक पेश किया है: count
। यह काउंट करने के लिए प्रयोग किया जाता है कि ऐरे में कितने एलिमेंट हैं।
PHP में ऐरे के प्रकार
इस सेक्शन में, हम विभिन्न प्रकार के ऐरे पर चर्चा करेंगे जिनका आप PHP में उपयोग कर सकते हैं।
नुमेरिकली रूप से indexed ऐरे
नुमेरिकली इंडेक्स वाला एक ऐरे indexed ऐरे की श्रेणी में पड़ता है। असल में, इस आर्टिकल में हमने जिन उदाहरणों पर चर्चा की है, वे indexed ऐरे हैं।
जब आप इसे स्पष्ट रूप से निर्दिष्ट नहीं करते हैं तो नुमेरिकली indexed आटोमेटिक रूप से असाइन किया जाता है।
1 |
<?php
|
2 |
$array = ['One', 'Two', 'Three']; |
3 |
?>
|
उपर्युक्त उदाहरण में, हम प्रत्येक आइटम के लिए स्पष्ट रूप से एक इंडेक्स निर्दिष्ट नहीं करते हैं, इसलिए इसे आटोमेटिक रूप से न्यूमेरिक इंडेक्स के साथ प्रारंभ किया जाएगा।
बेशक, आप निम्न स्निपेट में दिखाए गए न्यूमेरिक इंडेक्स का उपयोग करके indexed ऐरे भी बना सकते हैं।
1 |
<?php
|
2 |
$array = []; |
3 |
$array[0] = 'One'; |
4 |
$array[1] = 'Two'; |
5 |
$array[2] = 'Three'; |
6 |
?>
|
अस्सोसिएटिव ऐरे
एक अस्सोसिएटिव ऐरे indexed ऐरे के सामान होती है, लेकिन आप ऐरे key के लिए स्ट्रिंग वैल्यूज का उपयोग कर सकते हैं।
आइए देखें कि एक अस्सोसिएटिव ऐरे को कैसे परिभाषित किया जाए।
1 |
<?php
|
2 |
$employee = [ |
3 |
'name' => 'John', |
4 |
'email' => 'john@example.com', |
5 |
'phone' => '1234567890', |
6 |
];
|
वैकल्पिक रूप से, आप निम्न सिंटेक्स का भी उपयोग कर सकते हैं।
1 |
<?php
|
2 |
$employee = []; |
3 |
$employee['name'] = 'John'; |
4 |
$employee['email'] = 'john@example.com'; |
5 |
$employee['phone'] = '1234567890'; |
6 |
?>
|
किसी एसोसिएटिव ऐरे की वैल्यूज तक पहुंचने के लिए, आप या तो इंडेक्स या foreach
लूप का उपयोग कर सकते हैं।
1 |
<?php
|
2 |
$employee = [ |
3 |
'name' => 'John', |
4 |
'email' => 'john@example.com', |
5 |
'phone' => '1234567890', |
6 |
];
|
7 |
|
8 |
// get the value of employee name
|
9 |
echo $employee['name']; |
10 |
|
11 |
// get all values
|
12 |
foreach ($employee as $key => $value) { |
13 |
echo $key . ':' . $value; |
14 |
echo '<br>'; |
15 |
}
|
16 |
?>
|
जैसा कि आप देख सकते हैं, यहां हमें इसे सीधे क्वेरी करके नाम मिला, और फिर हमने ऐरे में सभी key-value जोड़े प्राप्त करने के लिए foreach
लूप का उपयोग किया।
मल्टी डायमेंशनल ऐरे
उदाहरणों में हमने अभी तक चर्चा की है, हमने ऐरे एलिमेंट्स के रूप में स्केलर वैल्यूज का उपयोग किया है। वास्तव में, आप अन्य ऐरे के भीतर एलिमेंट्स के रूप में ऐरे भी स्टोर कर सकते हैं-यह एक मल्टी डायमेंशनल ऐरे है।
आइए एक उदाहरण देखें।
1 |
<?php
|
2 |
$employee = [ |
3 |
'name' => 'John', |
4 |
'email' => 'john@example.com', |
5 |
'phone' => '1234567890', |
6 |
'hobbies' => ['Football', 'Tennis'], |
7 |
'profiles' => ['facebook' => 'johnfb', 'twitter' => 'johntw'] |
8 |
];
|
9 |
?>
|
जैसा कि आप देख सकते हैं, $employee
ऐरे में hobbies
key हॉबी का एक ऐरे रखती है। इसी तरह, profiles
key विभिन्न प्रोफाइलों का एक अस्सोसिएटिव ऐरे रखती है।
चलिए देखते हैं कि एक मल्टी डायमेंशनल ऐरे की वैल्यूज का उपयोग कैसे करें।
1 |
<?php
|
2 |
$employee = [ |
3 |
'name' => 'John', |
4 |
'email' => 'john@example.com', |
5 |
'phone' => '1234567890', |
6 |
'hobbies' => ['Football', 'Tennis'], |
7 |
'profiles' => ['facebook' => 'johnfb', 'twitter' => 'johntw'] |
8 |
];
|
9 |
|
10 |
// access hobbies
|
11 |
echo $employee['hobbies'][0]; |
12 |
// Football
|
13 |
|
14 |
echo $employee['hobbies'][1]; |
15 |
// Tennis
|
16 |
|
17 |
// access profiles
|
18 |
echo $employee['profiles']['facebook']; |
19 |
// johnfb
|
20 |
|
21 |
echo $employee['profiles']['twitter']; |
22 |
// johntw
|
23 |
?>
|
जैसा कि आप देख सकते हैं, एक मल्टी डायमेंशनल ऐरे के एलिमेंट्स को प्रत्येक ऐरे भाग में उस एलिमेंट की इंडेक्स या key के साथ उपयोग किया जा सकता है।
कुछ उपयोगी ऐरे फ़ंक्शन
इस सेक्शन में, हम उपयोगी उपयोगी ऐरे फंक्शन्स के माध्यम से जायेंगे जो अक्सर ऐरे ऑपरेशन्स के लिए उपयोग किए जाते हैं।
count
फंक्शन
count
फ़ंक्शन का उपयोग ऐरे में एलिमेंट्स की संख्या को गिनने के लिए किया जाता है। यदि आप for
लूप के साथ ऐरे को इटरेट करना चाहते हैं तो यह अक्सर उपयोगी होता है।
1 |
<?php
|
2 |
$array = ['One', 'Two', 'Three']; |
3 |
|
4 |
// print the number of elements in the array
|
5 |
echo count($array); |
6 |
|
7 |
// the above code should output
|
8 |
3
|
9 |
?>
|
is_array
फंक्शन
यह ऐरे से निपटने के लिए सबसे उपयोगी फंक्शन्स में से एक है। यह जांचने के लिए प्रयोग किया जाता है कि कोई वेरिएबल एक ऐरे या कुछ अन्य डेटा टाइप है या नहीं।
1 |
<?php
|
2 |
$array = ['One', 'Two', 'Three']; |
3 |
|
4 |
// check if the variable is an array
|
5 |
if (is_array($array)) |
6 |
{
|
7 |
// perform some array operation
|
8 |
}
|
9 |
?>
|
यदि आप डेटा टाइप के लिए अनिश्चित हैं तो आपको किसी भी ऐरे ऑपरेशन करने से पहले हमेशा इस फ़ंक्शन का उपयोग करना चाहिए।
in_array
फंक्शन
यदि आप जांचना चाहते हैं कि ऐरे में कोई एलिमेंट मौजूद है, तो यह in_array
फ़ंक्शन है जो बचाव के लिए आता है।
1 |
<?php
|
2 |
$array = ['One', 'Two', 'Three']; |
3 |
|
4 |
// check if a variable is an array
|
5 |
if (in_array('One', $array)) |
6 |
{
|
7 |
echo 'Yes'; |
8 |
}
|
9 |
else
|
10 |
{
|
11 |
echo 'No'; |
12 |
}
|
13 |
?>
|
in_array
फ़ंक्शन का पहला आर्गुमेंट एक एलिमेंट है जिसे आप जांचना चाहते हैं, और दूसरा आर्गुमेंट ऐरे है।
explode
फंक्शन
explode
फंक्शन एक स्ट्रिंग को कई हिस्सों में विभाजित करता है और इसे एक ऐरे के रूप में लौटाता है। उदाहरण के लिए, मान लें कि आपके पास कॉमा लगाकर अलग की गयी स्ट्रिंग है और आप इसे कॉमा से विभाजित करना चाहते हैं।
1 |
<?php
|
2 |
$string = "One,Two,Three"; |
3 |
|
4 |
// explode a string by comma
|
5 |
$array = explode(",", $string); |
6 |
|
7 |
// output should be an array
|
8 |
echo '<pre>'; |
9 |
print_r($array); |
10 |
|
11 |
// output
|
12 |
/*Array
|
13 |
(
|
14 |
[0] => One
|
15 |
[1] => Two
|
16 |
[2] => Three
|
17 |
)*/
|
18 |
?>
|
explode
फंक्शन का पहला आर्गुमेंट एक डेलीमीटर स्ट्रिंग (स्ट्रिंग जिसे आप विभाजित कर रहे हैं) है, और दूसरा आर्गुमेंट स्वयं स्ट्रिंग है।
implode
फंक्शन
यह explode
फंक्शन के विपरीत है - एक ऐरे और एक glue स्ट्रिंग दिया गया है, implode
फ़ंक्शन एक ऐरे के सभी एलिमेंट्स को उनके बीच एक glue स्ट्रिंग के साथ जोड़कर स्ट्रिंग उत्पन्न कर सकता है।
1 |
<?php
|
2 |
$array = ['One', 'Two', 'Three']; |
3 |
|
4 |
$string = implode(",", $array); |
5 |
|
6 |
// output should be a string
|
7 |
echo $string; |
8 |
|
9 |
// output: One,Two,Three
|
10 |
?>
|
implode
फ़ंक्शन का पहला आर्गुमेंट एक glue स्ट्रिंग है, और दूसरा आर्गुमेंट implode किये जाने वाला ऐरे है।
array_push
फ़ंक्शन
array_push
फ़ंक्शन का उपयोग किसी एलिमेंट के अंत में नए एलिमेंट जोड़ने के लिए किया जाता है।
1 |
<?php
|
2 |
$array = ['One', 'Two', 'Three']; |
3 |
array_push($array, 'Four'); |
4 |
|
5 |
echo '<pre>'; |
6 |
print_r($array); |
7 |
|
8 |
// output
|
9 |
/*Array
|
10 |
(
|
11 |
[0] => One
|
12 |
[1] => Two
|
13 |
[2] => Three
|
14 |
[3] => Four
|
15 |
)*/
|
16 |
?>
|
पहला आर्गुमेंट एक ऐरे है, और बाद के आर्गुमेंट एलिमेंट हैं जो ऐरे के अंत में जोड़े जाएंगे।
array_pop
फ़ंक्शन
array_pop
फ़ंक्शन किसी ऐरे के अंत से एलिमेंट को हटा देता है।
1 |
<?php
|
2 |
$array = ['One', 'Two', 'Three']; |
3 |
$element = array_pop($array); |
4 |
|
5 |
echo '<pre>'; |
6 |
print_r($array); |
7 |
|
8 |
// output
|
9 |
/*Array
|
10 |
(
|
11 |
[0] => One
|
12 |
[1] => Two
|
13 |
)*/
|
14 |
?>
|
array_pop
फ़ंक्शन एलिमेंट को रीटर्न करता है जिसे किसी ऐरे से हटा दिया जाता है, ताकि आप इसे वेरिएबल में पुल कर सकें। array_push
के साथ, यह फ़ंक्शन स्टैक जैसे डेटा स्ट्रक्चर को लागू करने के लिए उपयोगी है।
निष्कर्ष
PHP में ऐरे के साथ कोडिंग शुरू करने की आवश्यकता है। आपने देखा कि ऐरे कैसे बनाएं और उनसे एलिमेंट्स को कैसे प्राप्त करें। आपने PHP में विभिन्न टाइप्स के ऐरे सीखें हैं, और आपको ऐरे के साथ काम करने के लिए कुछ सबसे उपयोगी बिल्ट-इन PHP फ़ंक्शंस पर एक नज़र डाली गई है।